- Hindi News
- जान से मारने की धमकी देने वाले पांच गिरफ्तार
जान से मारने की धमकी देने वाले पांच गिरफ्तार
सोनीपत - जिले की थाना गन्नौर पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रिंकू, राजकुमार, रणबीर, जगमेंद्र, विजेंद्र निवासी नदीपुर माजरा सोनीपत के रहने वाले हैं। पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि गत 24 जनवरी को थाना गन्नौर में बलबीर पुत्र सरूप सिंह निवासी नदीपुर माजरा ने शिकायत दी थी कि रणधीर, रमेश, जगमेंद्र, राजकुमार, बिजेंद्र, रिंकू ने मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से मारपीट कर चोटें मारी और जान से मारने की धमकी दी।