पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी किए गए छह मोबाइल बरामद

चोरी किए गए छह मोबाइल बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत - जिले की थाना सिविल लाईन पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपियों विशाल, रूपेश, रोशन, अमित, राधेश्याम निवासी बिहार व संजय निवासी उत्तर प्रदेश से रिमांड अवधि के दौरान चोरी किए मोबाइलों को बरामद कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि गत् 5 नवम्बर, 2013 को पंकज पुत्र मूलचन्द निवासी सेक्टर 14, सोनीपत ने थाना सिविल लाईन सोनीपत में शिकायत दी थी कि किसी नामालूम ने मेरी सुभाष चौक स्थित मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर पैसे व मोबाइल चोरी कर लिए हैं। इस घटना का उक्त पंकज के बयान पर थाना सिविल लाईन में केस दर्ज किया गया था।
जांच टीम में नियुक्त रविन्द्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों विशाल, रूपेश, रोशन, अमित, राधेश्याम व संजय को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर इन्होंने अपने किए अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुए चोरी किए मोबाइलों को रेलवे पुल के नीचे, सुभाष चौक स्थित पार्क व रेलवे गोदामों के नजदीक से छह मोबाइलों को बरामद करवा दिया है।