पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीलोखेड़ी ब्लॉक के 6 बच्चों ने पास की स्पैट परीक्षा

नीलोखेड़ी ब्लॉक के 6 बच्चों ने पास की स्पैट परीक्षा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगदू - स्पैट प्ले फोर इंडिया का गुरुवार को परिणाम घोषित किया गया। जिसमें नीलोखेड़ी ब्लॉक में 6 बच्चे पास हुए। जिसमें से गांव मोहड़ी जागीर में स्थित रिदम वैली पब्लिक स्कूल के तीन बच्चे शामिल हैं। स्कूल के मोहन लाल ने 18 में से 14, अमरजीत ने 18 में से 15 व प्राची ने 18 में से 14 अंक हासिल करके स्पैट की परीक्षा को पास किया। इस मौके पर स्कूल के मुख्याध्यापक राजीव कुमार ने तीनों बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यापक विकास कौशिक ने स्कूल के बाकी बच्चों को भी स्पैट स्पैट जैसी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ओर उनको सच्चे मार्गदर्शन पर चलने के लिए आशीर्वाद दिया। स्कूल प्रबंधन की ओर से स्पैट परीक्षा पास करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ व बच्चे भी मौजूद रहे।



रिदम वैली पब्लिक स्कूल के स्पैट में चयनित छात्रों के साथ स्कूल का स्टाफ।