पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चे होंगे सम्मानित

अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चे होंगे सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरावड़ी - शहर की नगरपालिका तरावड़ी में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें नगरपालिका अध्यक्षा प्रवीन रानी ध्वजारोहण करेंगी। नगरपालिका सचिव सुशील कुमार ने बताया कि इस अवसर पर सभी स्कूलों के बच्चे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर देवीदयाल, राजीव विज, निजेश कुमार, विनोद गोयल व जयचंद मुख्य रूप से उपस्थित थे।