पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिंग टेनिस की प्रदेशस्तरीय टीम का चयन

रिंग टेनिस की प्रदेशस्तरीय टीम का चयन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नीलोखेड़ी
32वीं टेनीकाइट ((रिंग टेनिस)) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सभी बारह खिलाडिय़ों का चुनाव नीलोखेड़ी से किया गया है। टीम में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल से 11 खिलाड़ी और एक खिलाड़ी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। टीम में 6 लड़कियां और 6 लड़के शामिल हैं। प्रतियोगिता 27 जनवरी से 31 जनवरी तक होगी। टीम 24 जनवरी को दो मैनेजर व दो कोच के साथ चेन्नई के लिए रवाना होगी।
भारतीय टेनकाइट एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव बिजेंद्र शर्मा ने ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल में एक समारोह में खिलाडिय़ों के नामों की घोषणा की। वहीं विधायक मामूराम गोंदर ने खिलाडिय़ों को स्पोट्र्स किट वितरित की। बिजेंद्र ने बताया कि ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल में खिलाडिय़ों को पंद्रह दिन का प्रशिक्षण दिया गया था। जिसके बाद खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। टेनीकाइट ((रिंग टेनिस)) के नियम डेविस कप की तरह हैं। प्रतियोगिता में सिंगल, डबल व मिक्स डबल खेला जाएगा। विधायक मामू राम गोंदर ने कहा कि स्कूल व शहर के लिए यह गर्व का विषय है कि टीम के सभी खिलाड़ी एक ही शहर से चुने गए हैं। स्कूल के मैनेजर भूषण अरोड़ा ने कहा कि स्कूल से ग्यारह खिलाड़ी चुना जाना स्कूल के लिए गर्व की बात है। उम्मीद है ये खिलाड़ी स्कूल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।




नीलोखेड़ी. राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम के सदस्य व अधिकारी।

यंग इंडिया

27 से 31 जनवरी तक चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए टीम आज होगी रवाना