पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार कार्ड बनाने का काम 30 तक चलेगा

आधार कार्ड बनाने का काम 30 तक चलेगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरावड़ी - आधार कार्ड बनवाने के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए अब आधार कार्ड बनाने का काम 30 जनवरी तक नगरपालिका कार्यालय में चलेगा। यह जानकारी देते नगरपालिका सचिव सुशील कुमार ने बताया कि शहर के लोग इस आखिरी अवसर को गवाना नहीं चाहते, इसलिए आधार कार्ड बनवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है और मशीनें कम होने के कारण काम पूरी तेजी से नहीं हो रहा जिसके चलते आधार कार्ड बनाने वाली कम्पनी से अनुरोध कर समय को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गैस सब्सिडी आधार कार्ड के माध्यम से मिलनी शुरू हुई है उसी तरह भविष्य में सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ आधार कार्ड के माध्यम से मिलेगा। इस मौके पर मौजूद आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी के जिला प्रभारी साहिब सिंह ने भी लोगों से
आधार कार्ड बनवाने में संयम बरतने की अपील की इस मौके पर उनके साथ नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीन रानी, देवीदयाल, कमल शर्मा, राजीव विज, विनोद गोयल व निजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।