- Hindi News
- सफाई की आदत जीवन के लिए उपयोगी : बाल किशन
सफाई की आदत जीवन के लिए उपयोगी : बाल किशन
सफाई की आदत जीवन में उपयोगी : बालकिशन
तरावड़ी - गीता माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रार्थना सभा में स्कूल के प्रबंधक बाल किशन त्रिपाठी ने बच्चों से कहा कि हमें शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। शरीर की सफाई के बाद हमें अपने घर व घर के आसपास की सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई घर का व्यक्ति या पड़ोसी अपने घर के कचरे को सड़क पर डाल रहा है तो उसे घर में कचरा बाक्स लगाने के लिए प्रेरित करे और समझाएं की नगरपालिका की ट्राली या रिक्शा में इस कचरे को डाले।