पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरवर नीर सांग का किया गया मंचन

सरवर-नीर सांग का किया गया मंचन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - घरौंडा
शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से आगामी चार फरवरी को बसंत पंचमी के मौके पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह महोत्सव को लेकर शुक्रवार को नई अनाज मंडी परिसर में हरियाणवी सांग का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सरवर नीर के किस्से पर आधारित सांग को सुनने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े।
बतौर मुख्य अतिथि सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर सांग का शुभारंभ किया। प्रसिद्ध सांग कलाकार संजय मलिक व मुकेश ने अपनी टीम के साथ दोपहर एक बजे सांग शुरू किया। जिसमें पंजाब के शहर अमृतसर में राजा रानी अम्ब-अमली व उनके दो पुत्र सरवर तथा नीर की कथा का चित्रण किया गया। कथा में बताया कि कैसे एक राजा को भठियारा के यहां नौकरी करनी पड़ती है। फिर उसके परिवार को बिछोह एवं बाद में मिलन की गाथा का वर्णन सांग के जरिए किया गया। जिसमें संजय मालिक, मुकेश व राजू ने अहम् भूमिका अदा की। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष चेतन देव शर्मा, कुलदीप शर्मा, दीपक शर्मा, सुभाष शर्मा, राजकुमार राणा, धीरज भाटिया, विनोद गुप्ता, रंधीर, मानसिंह राणा, राजेंदर, सतविंदर
सिंह आदि मौजूद रहे।



घरौंडा। हरियाणवी सांग में सरवर नीर का किस्सा प्रस्तुत करते कलाकार।