- Hindi News
- 32वीं रिंग टेनिस जूनियर राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुए खिलाड़ी रवाना
32वीं रिंग टेनिस जूनियर राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुए खिलाड़ी रवाना
भास्कर न्यूज - नीलोखेड़ी
चेन्नई में 27 से 31 जनवरी को होने वाली 32वीं टेनीकाइट ((रिंग टेनिस)) जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश स्तर की टीम चेन्नई के लिए रवाना हो गई। इस टीम के खिलाडिय़ों के साथ ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक भूषण अरोड़ा तथा स्कूल की कोच शशि बाला आनंद भी रवाना हुई।
इस प्रतियोगिता में भारत टेनीकाइट एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव बिजेंद्र शर्मा व अपोलो इंटरनेशनल स्कूल सोनीपत के कोच अमित शर्मा खिलाडिय़ों के इस दल में शामिल हो जाएंगे। यह दल नई दिल्ली से रात 10 बजे तमिलनाडु एक्सप्रैस से चेन्नई के लिए रवाना होगा।
नीलोखेड़ी से चेन्नई रवाना होने से पूर्व ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने खिलाडिय़ों को आशीर्वाद दिया। भारतीय टेनीकाइट एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव बिजेंद्र शर्मा ने टेलीफोन पर दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान बताया कि प्रतियोगिता में बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। सीनियर इंटरनेशनल चैम्पियनशिप की 28 जनवरी को चेन्नई में होने वाली एसोसिएशन की बैठक में तय की जाएगी।
अहम बात यह है कि टेनीकाइट ((रिंग टेनिस)) जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश स्तरीय टीम का चयन नीलोखेड़ी से किया गया था। टीम के सभी 12 खिलाड़ी नीलोखेड़ी से चुने गए थे। ग्यारह खिलाडी ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल तथा एक खिलाड़ी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से चुना गया था।
नीलोखेड़ी . जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जाते खिलाड़ी।