13वां विशाल भंडारा 26 जनवरी को होगा
नीलोखेड़ी - सेवक मंडल द्वारा किसान बस्ती स्थित मंदिर में 13वां विशाल भंडारा 26 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम बाबा लाल दयाल जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा। कार्यक्रम स्वामी राम सुंदर दास अपने मधुर प्रवचनों द्वारा संगत को निहाल करेंगे। संस्था की प्रधान रमेश मेहता व सचिव वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी को सुबह 6 बजे रामायण का पाठ रखा जाएगा तथा 26 जनवरी को 9 बजे भोग, 10 से 12 बजे सत्संग, 12 से 1 बजे तक स्वामी का आशीर्वाद तथा इसके बाद विशाल भंडारा लगाया किया जाएगा।