- Hindi News
- दुकान में आग लगने से हजारों रुपए का सामान जलकर राख
दुकान में आग लगने से हजारों रुपए का सामान जलकर राख
भास्कर न्यूज - नीलोखेड़ी
सौरभ शूज़ मेकर की दुकान में मंगलवार को आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इस घटनाक्रम की सूचना चौकीदार ने दुकान मालिक को दी। इसके तुरंत बाद दुकानदार मौके पर पहुंचा। इस दौरान उसने दुकान का शटर खोलकर देखा तो सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग के कारण का पता नही चल पाया है। दुकानदार ने बताया कि आग लगने से करीब 40 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।