- Hindi News
- कर्मियों के साथ हो रहा अन्याय : दुड़ाराम
कर्मियों के साथ हो रहा अन्याय : दुड़ाराम
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
हजकां नेता व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव दुड़ाराम ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों की जायज मांगें न मान कर उनके साथ अन्याय कर रही है। दुड़ाराम गांव बरसीन में बुधवार को हजकां कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के तानाशाही रवैये को लेकर कर्मचारियों में रोष है जिसका खमियाजा आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें कुलदीप बिश्रोई के नेतृत्व में हजका भाजपा का गठबंधन जीतेगा।
केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी तो हरियाणा में कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हजकां भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद कर्मचारियों की सभी जायज मांगो को पूरा किया जाएगा
और पंजाब की तर्ज पर वेतनमान लागू किया जाएगा।
> कहा-आगामी लोकसभा चुनाव में हजकां-भाजपा सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।