पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी कर्मियों ने संभाली व्यवस्था

निजी कर्मियों ने संभाली व्यवस्था

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रतिया
शहर में दूसरे दिन बुधवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के दौरान बिजली कर्मी नारेबाजी करते हुए जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शनन में शामिल होने के लिए फतेहाबाद रवाना हुए। बेशक कर्मचारी हड़ताल पर रहे लेकिन इससे जनता को मिलने वाली बिजली व पानी सप्लाई जैसी बुनियादी सुविधाए प्रभावित नहीं हुई। बिजली निगम ने इसके लिए शहर में बिजली का काम करने वाले निजी क र्मचारियों की सेवाएं ली। इसके लिए 10 कर्मचारियों की आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए टीम गठित की। एसडीईओ डीआर वर्मा ने बताया कि हड़ताल से निपटने के लिए निजी कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं।