पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंडबॉल व हॉकी में हरियाणा को सोना

हैंडबॉल व हॉकी में हरियाणा को सोना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नरवाना
नवदीप स्टेडियम में चल रही 6वीं राष्ट्रीय पायका खेलकूद प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवर ऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। हॉकी और हैंडबॉल में हरियाणा की टीम ने शानदार जीत दर्ज गोल्ड मेडल जीता।
प्रतियोगिता के समापन अवसर मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे सिरसा के सांसद डॉ.अशोक तंवर उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में 16 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियां भाग ले रहे थे। प्रतियोगिता में हैंडबाल, हॉकी व तीरंदाजी के खेल खेले जाएंगें व राष्ट्र के लगभग 1500 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे।
हैंडबॉल स्पर्धा में लड़कियों में हैंडबाल खेल में हरियाणा ने पंजाब को 20-7 से हराकर स्वर्ण पदक व पंजाब ने रजत पदक, दिल्ली ने गुजरात को 9-5 से हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। लड़कों में हरियाणा की हैंडबाल टीम ने खेल में दिल्ली को 24-19 से हराकर स्वर्ण पदक दिल्ली ने रजत व पंजाब ने गुजरात को 17-5 से हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं हॉकी में हरियाणा ने अपने शानदार प्रदर्शन को फाइनल में भी दोहराया अपने प्रतिद्वंदी दिल्ली को उसने एकतरफा 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया व दिल्ली ने रजत पदक, उड़ीसा ने झारखंड को 2-1 से हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया।




तीरंदाजी में झारखंड जीता

तीरंदाजी स्पर्धा में झारखंड की गल्र्स टीम ने 1608 अंक लेकर स्वर्ण पदक, मणिपुर ने 1579 अंक लेकर रजत व महाराष्ट्र ने 1439 अंक लेकर कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार लड़कों में मणिपुर ने 1801 अंक लेकर स्वर्ण, झारखंड ने 1747 अंक लेकर रजत व महाराष्ट्र ने 1713 अंक लेकर कांस्य पदक हासिल किया।



अच्छा लगा हरियाणा

देश के विभिन्न प्रदेशों से आई टीमों ने कहा कि हरियाणा में उन्हें खाना, पीना, रहना, लोगों का स्वभाव, आदर सभी बहुत अच्छे लगे। प्रतियोगिता में भाग लेने आए किसी खिलाड़ी ने हरियाणा की दही, किसी ने घी को तो किसी ने खाने की सरहाना की। सभी खिलाडिय़ों का कहना था कि चाहे उनकी टीमें यहां से गोल्ड मैडल न लेकर जाएं, लेकिन हरियाणा की संस्कृति व यहां के लोगों की याद को वह भुला नहीं सकेंगे। खिलाडिय़ों व कोचों ने बताया कि वह आज शाम व कल तक चले जाएंगें, लेकिन हरियाणा से खाने, पीने व पहनने की वस्तुएं लेकर जाएंगे।

नरवाना. फाइनल मुकाबले में एक दूसरे से भिडं़ती हरियाणा व पंजाब की टीमें।

पंजाब-हरियाणा की टीम के साथ सिरसा के सांसद अशोक तंवर व अन्य।