पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २६ विधायकों ने बैठक कर पार्टी सुप्रीमो पर छोड़ा फैसला

२६ विधायकों ने बैठक कर पार्टी सुप्रीमो पर छोड़ा फैसला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नरवाना
राज्यसभा के लिए इनेलो का उम्मीदवार पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला जेल से तय करेंगे। जेबीटी भर्ती घोटाले के आरोप में ओमप्रकाश चौटाला जेल में बंद है और प्रदेश में दो राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है।
उम्मीदवार का नाम तय करने के उद्देश्य से बुधवार को इनेलो के 26 विधायक नरवाना के पीडब्ल्यू डी विश्राम गृह में पहुंचे और बैठक में मंथन क रके उम्मीदवार का चयन के लिए ओमप्रकाश चौटाला को अधिकृत किया जाता है। सभी विधायकों ने एक मत से राज्यसभा उम्मीदवार का चयन का अधिकार पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को देकर कहा कि जो भी वे फैसले करेंगे सभी विधायकों को मंजूर होगा। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में एलनाबाद के इनेलो विधायक अभयसिंह चौटाला ने कहा कि राज्यसभा के उम्मीदवार का चुनाव ओमप्रकाश चौटाला को दिया गया है। आज यह रिपोर्ट ओमप्रकाश चौटाला को दे दी जाएगी।
एक प्रश्न के उतर में उन्होंने कहा कि लोकायुक्त की जांच के बाद भी अगर संसदीय सचिव रामकिशन फौजी के खिलाफ वीरवार तक कोई कार्रवाई नहीं की और उन्हें अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया या मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा ने नहीं हटाया तो इनेलो सड़कों पर उतर कर उन्हें पद से हटाने और उन पर केस दर्र्ज करने की मांग करेगा।
उन्होंने कहा कि फौजी के अलावा जिन 9 विधायकों के खिलाफ सीडी जारी की गई थी लोकायुक्त ने उनकी सीडी की जांच करके उनके खिलाफ भी मामले दर्ज कराने चाहिए। उन्होंने कहा कि अब सरकार के पास कहने का कुछ नहीं रहा। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, रामपाल माजरा, पिरथीसिंह नंबरदार, कलीराम पटवारी, मामूराम गौंदर सहित पार्टी के 26 विधायक आर एस चौधरी, पूर्व डीजीपी महेंद्रसिंह मलिक, जिला प्रधान सुरेंद्रसिंह बरवाला,जिला शहरी प्रधान भगवानदास नरवाना, हलका प्रधान छोटूराम, शहरी प्रधान देशराज माटा, युवा प्रधान बिट्टू नैन, पार्टी प्रवक्ता नंदलाल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।






‘राज्यसभा उम्मीदवार के चयन का अधिकार पार्टी सुप्रीमो को’