पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २६ विधायकों ने की मीटिंग, फैसला चौटाला करेंगे

२६ विधायकों ने की मीटिंग, फैसला चौटाला करेंगे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना - राज्यसभा सीट के लिए इनेलो का उम्मीदवार कौन होगा, इसका फैसला पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला जेल से करेंगे। प्रदेश में राज्यसभा सदस्य ईश्वर सिंह और रामप्रकाश का कार्यकाल पूरा होने के बाद इन सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधायकों की संख्या को देखते हुए इनमें से एक सीट इनेलो को मिलना तय है। पार्टी उम्मीदवार का नाम तय करने के उद्देश्य से बुधवार को इनेलो के 26 विधायकों की मीटिंग नरवाना के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई। बैठक के बाद सर्वसम्मति से उम्मीदवार का चयन करने के लिए ओमप्रकाश चौटाला को अधिकृत कर दिया गया। इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि आज की मीटिंग की रिपोर्ट पार्टी प्रमुख को दे दी जाएगी।




राज्यसभा सीट