- Hindi News
- राज्यसभा सीट : २६ विधायकों ने चौटाला पर छोड़ा फैसला
राज्यसभा सीट : २६ विधायकों ने चौटाला पर छोड़ा फैसला
नरवाना - राज्यसभा की एक सीट के लिए इनेलो का उम्मीदवार कौन होगा, इसका फैसला पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला जेल से करेंगे। राज्यसभा सदस्य ईश्वर सिंह और रामप्रकाश का कार्यकाल पूरा होने के बाद इन सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है और 28 जनवरी तक नामांकन भरे जाने हैं।
राज्यसभा सीट के लिए इनेलो उम्मीदवार का नाम तय करने के उद्देश्य से बुधवार को पार्टी के 26 विधायकों की मीटिंग नरवाना के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई। इसमें सर्वसम्मति से उम्मीदवार का चयन करने के लिए ओमप्रकाश चौटाला को अधिकृत कर दिया गया। अभय चौटाला ने बताया कि मीटिंग में विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर विचार विमर्श किया गया।