पुलिस के समझाने पर भी नहीं खोला जाम
अलेवा - बिजली न आने की समस्या से गुस्साए कंडेला तथा अलेवा, खांडा व कटवाल समेत चार गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को लगभग साढ़े 11 बजे जींद-कैथल मार्ग तथा जींद-असंध पर अलेवा के मेन चौंक पर सड़क के बीचों-बीच अवरोधक डालकर व गाड़ी खड़ी कर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना मिलते ही अलेवा थाना प्रभारी गुरदयाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मगर जाम लगा रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम खोलने की बात पर ग्रामीण सहमत नहीं हुए। बिजली निगम के एसडीओ पीडी कौशिक द्वारा बिजली समस्या की समस्या ग्रामीणों के साथ मिलकर हल कराने के चार घंटे बाद पौने चार बजे ग्रामीणों ने जाम खोला।
वाहन चालकों व यात्रियों को हुई परेशानी : जाम लगने के चलते जाम में फंसे यात्रियों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा जाम न खुलने के चलते वाहनों चालकों को रास्ता बदलकर जाने के लिए अलेवा पुलिस स्टेशन के अलावा गंगाटेहड़ी चौराहे से अधिकतर वाहनों को जींद के लिए वाया जामनी चौक होते हुए जींद भेजा।