पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - उचाना
विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी संगठनों द्वारा की जा रही तीन दिवसीय हड़ताल के अंतिम दिन गुरुवार को भी लोगों को सबसे अधिक पीने के पानी की समस्या से परेशान होना पड़ा।
बिजली निगम के अधिकारी बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्य करते नजर आए। किसी एरिया में बिजली थी, तो कहीं वोल्टेज कम था। किसी गांव में बिजली ही नहीं थी। बिजली नहीं होने से पीने के पानी की समस्या से सबसे अधिक परेशानी आम आदमी को उठानी पड़ी। लोगों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल कर लोगों को परेशान करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रदेश सरकार से कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर मांगेराम, प्रकाशा, जगरूप ने कहा कि अपनी मांगों को मनवाने के लिए इस तरह से हड़ताल कर लोगों को परेशान करना पूरी तरह से कर्मचारी संगठनों, कर्मचारियों की मनमानी है। सरकार से अगर कोई वार्ता नहीं होती है तो वो धरना, प्रदर्शन करें। कर्मचारी अपना विरोध जताने के लिए लोगों को परेशान कर रहे जो सरासर गलत है। बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के भाव से हर कोई परेशान है। लोगों की परेशानी को सरकार दूर करने में नाकाम हो रही है। आम आदमी महंगाई से नहीं निपट पा रहा है ऐसे में कर्मचारी आंदोलन कर उनकी परेशानी बढ़ा रहे हैं।