पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परेशान लोगों ने दिन भर दिया धरना, जाम, नजर नहीं आए हड़ताली कर्मचारी फोटो दो हैं 16,16ए

परेशान लोगों ने दिन भर दिया धरना, जाम, नजर नहीं आए हड़ताली कर्मचारी - फोटो दो हैं 16,16ए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना - बिजली के लिए गुरुवार को फिर से जनता सड़कों पर उतरी। लोगों ने गतौली व बिजली निगम कार्यालय के सामने कुछ देर जाम भी लगाया।
प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद लोगों ने जाम तो खोल दिया, लेकिन दिन भर बिजली निगम कार्यालय पर धरना जारी रखा। इस दौरान कोई भी हड़ताली बिजली कर्मचारी दिखाई नहीं दिया। आम जनता ने बिजली कर्मचारियों व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। दिन भर लोग बिजली लाइनों में बिजली कर्मचारियों द्वारा किए गए फाल्टों को ठीक करने में लगे रहे। इसके चलते जुलाना कस्बे की बिजली सप्लाई गुरुवार शाम फिर से चालू कर दी गई। अन्य फीडरों की बिजली सप्लाई पिछले तीन दिनों से ठप है। इसके कारण लोगों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ा रहा है।