पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ताओं की पसंद को मिलेगा टिकट : डॉ. पहल

कार्यकर्ताओं की पसंद को मिलेगा टिकट : डॉ. पहल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . जुलाना
भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश पहल का कहना है कि इस बार लोकसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों का बूथ स्तर कमेटी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। जिसे गठबंधन के बूथ स्तर के कार्यकर्ता अधिक पसंद करेंगे पार्टी हाईकमान द्वारा उसे ही टिकट दिया जाएगा।
डॉ. पहल गुरुवार हजकां के जिला प्रधान रमेश ढिगाना के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में पार्टी नेताओं को आदेश दिए हैं कि सभी लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी के बूथ स्तर कमेटी कार्यकर्ता की राय ली जाए। उसके आधार पर ही पार्टी द्वारा लोकसभा का टिकट दिया जाएगा।
हड़ताल से जनता परेशान सरकार उठाए कदम
हजकां के जिला प्रधान रमेश ढिगाना ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल से आम जनता परेशान हो गई है। सरकार को इस दिशा में कारगर कदम उठाने चाहिए।