पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में खेतों में जाकर तलाशते करते और रात में चोरी करते थे ट्रांसफार्मर

दिन में खेतों में जाकर तलाशते करते और रात में चोरी करते थे ट्रांसफार्मर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चुराने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्यों ने कई वारदातें कबूली हैं। पुलिस के अनुसार जिले में पिछले एक साल में 152 ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं में ये सदस्य शामिल रहे।
सीआईए निरीक्षक कप्तान सिंह के नेतृत्व में टीम ने उनके निर्देशन में कार्रवाई करते हुए 22 जनवरी को अंतरराज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान जींद निवासी छोटूराम, विकास नगर भिवानी रोड निवासी सुनील उर्फ सिन्हा, सफीदों गेट निवासी विक्रम उर्फ विक्की, शर्मा कॉलोनी भिवानी रोड निवासी संदीप, निर्जन निवासी साविन व भिवानी रोड रेलवे फाटक निवासी कर्मबीर उर्फ बबली के रूप में हुई है।
इस चोर गिरोह द्वारा जिले के साथ लगते करनाल, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल व सोनीपत में भी ट्रांसफार्मर चोरी करने की वारदातों को भी कबूला है। ये अपराधी दिन में खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों को देखकर रात के समय इन ट्रांसफार्मरों में से महंगा तांबा, क्वाइल व अन्य सामान चोरी कर लेते थे।