पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ३५० कब बुलबुल ने नेताजी को किया सलाम

३५० कब-बुलबुल ने नेताजी को किया सलाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड व मौलिक शिक्षा विभाग द्वारा आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहिरका में जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों से 350 कब बुलबुल बच्चों ने भाग लिया। कब बुलबुल बच्चों ने सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर आधारित लघु नाटिका, भाषण द्वारा नेताजी को सलाम किया।
जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ, स्कूल के निदेशक वजीर ढांडा, प्रधानाचार्य सुधा शर्मा, सुरेश अहलावत ने नेताजी को माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य सुधा शर्मा ने कहा कि हमें अपने देश के वीर सपूतों को याद रखना चाहिए, जिनकी बदौलत हमें आजादी मिली है। सुरेश अहलावत ने कहा कि उनका सपना है कि वे भी अब बच्चों में स्काउट गतिविधियों द्वारा बच्चों में नैतिकता का प्रचार व प्रसार करें व देश के भविष्य निर्धारण करने वाले नागरिक तैयार कर सके।
निदेशक वजीर ढांडा ने विभिन्न स्कूल से आए कब बुलबुल, कब मास्टर व फ्लाक लीडर का स्वागत किया। जिला संगठन आयुक्त राजेश वरिष्ठ ने कहा कि समाज में नैतिकता से युक्त भावी पीढ़ी को तैयार करने के लिए स्कूलों में कब बुलबुल गतिविधियों को अनिवार्य करना जरूरी है। इस दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेश, विकास, कृष्ण, नरेश आदि मौजूद थे।