पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाप प्रतिनिधियों को मांगी रा\'यसभा सीट

खाप प्रतिनिधियों को मांगी रा\'यसभा सीट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जींद
कंडेला खाप पंचायत ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला को पत्र लिखकर राज्यसभा की सीट खाप पंचायतों के प्रतिनिधि को देने का अनुरोध किया है। विभिन्न खाप पंचायतों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में कंडेला खाप पंचायत ने टेकराम कंडेला को राज्यसभा सीट का दावेदार प्रस्तुत किया है।
चौटाला को लिखे ज्ञापन में कहा है कि टेकराम कंडेला पिछले 35 वर्षों से इनेलो से जुड़े हुए हैं और पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। कंडेला खाप के 22 वर्षों से प्रधान हैं। खाप द्वारा विभिन्न सम्मेलन करवाकर सामाजिक बुराइयों को दूर करने, हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव करने व सामाजिक मुद्दों को आगे बढ़ाने का काम किया है। आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनावों में खाप पंचायतों की ओर से वे अहम भूमिका निभा सकते हैं। ज्ञापन में दावा किया गया है कि खाप पंचायतों के प्रभाव की 50 सीटें विधानसभा में आती है।
इनमें रोहतक, भिवानी, कुरुक्षेत्र, हिसार व सोनीपत की सीटों पर खाप पंचायतों का भारी प्रभाव पड़ता है। ज्ञापन में सतरोल खाप, खेड़ा खाप, खाप पंचायत हरियाणा, चहल खाप, नैन खाप, बाराह खाप, हाट बाराह खाप, दाडऩ खाप, सातबास खाप, नौगामा खाप, सर्व जातीय सर्व खाप, जाट संस्था, खांडा बाराह, सिहाग खाप आदि के प्रतिनिधियों ने टेकराम कंडेला को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की बात कही है।