पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग संस्थान 26 को मनाएगा बसंत उत्सव

योग संस्थान 26 को मनाएगा बसंत उत्सव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - भारतीय योग संस्थान द्वारा 26 जनवरी को बसंत उत्सव का मनाया जाएगा। भारतीय योग संस्थान पिछले 47 वर्षों से प्रतिदिन व पूरा वर्ष नि:शुल्क प्रदान कर रहा है। यह जानकारी जिला प्रेस प्रवक्ता सतबीर रेढू ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि संस्थान ने जींद में 26 जनवरी को बसंत उत्सव त्योहार दो जगहों पर मनाने का निर्णय लिया है। बनखंड महादेव मंदिर में सुबह कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्य अतिथि महेश सिंगला व विशिष्ट अतिथि धर्मबीर दलाल होंगे। इसके अलावा जाट धर्मशाला में शाम को कार्यक्रम होगा। इसके मुख्य अतिथि रामधारी गर्ग होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि चांदराम होंगे। कार्यक्रम में आसन, प्राणायाम व ध्यान की क्रियाएं कुशल प्रशिक्षकों द्वारा कराया जाएगा। कार्यक्रम में प्रांतीय मंत्री होशियार सिंह आर्य, जिला प्रधान धर्मबीर, प्रेस प्रवक्ता सतबीर सिंह, जिला मंत्री राज कुमार, रोशन लाल, नफे सिंह, राजबीर, बिछा राम, रामदिया मान, रमेश बंसल, वीरेंद्र, संतोष, मेहर सिंह आदि मौजूद थे।



न्यूज़ इनबॉक्स