पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनेताओं को गांवों में नहीं घुसने देंगे

राजनेताओं को गांवों में नहीं घुसने देंगे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - उचाना
कपास मंडी में भारतीय किसान ब्रिगेड की जिलास्तरीय बैठक गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप भारती ने की और मुख्य वक्ता के रूप में गोभक्त संत गोपालदास ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि लोकसभा चुनाव से पहले अगर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, नकली खाद-बीज, दवा के खिलाफ कड़ा कानून लागू करने की मांग को राष्ट्रीय पार्टियों ने अपने घोषणा पत्र में शामिल नहीं किया तो चुनाव में राजनेताओं को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।
साथ ही किसान बचाओ महारैली का उचाना मंडी में 9 फरवरी को आयोजन करने का फैसला लिया गया। प्रदेश भर में निकाले जाने वाली किसान बचाओ यात्रा को संत गोपालदास ने रवाना किया। इस दौरान किसानों को गायों को पालने का संकल्प भी दिलाया गया।
टीम का किया गठन
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप भारती की अगुवाई में निकाली जाने वाले किसान बचाओ यात्रा के लिए बनाई गई टीम में नफे सिंह ईगराह, विकास डबास, पालूराम डाहौला, करतार सिंह ढिल्लो, राजेश रेढू, दयानंद शाहपुर, रतन सिंह ढिगाना, जेपी मलिक, जोरा सिंह शिमला, सिंगारा सिंह मोहनगढ़, सतबीर पहलवान, बलजीत सेढ़ा माजरा को शामिल किया गया है।