पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना - सर्वकर्मचारी संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में हुड्डा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारी प्रदर्शन से पहले नेहरू पार्क में इकट्ठा हुए और शहर में प्रदर्शन की रूप रेखा तैयार की।
इस प्रदर्शन में बिजली, आशा वर्कर, जल विभाग आदि के कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारी ने कहा कि उनकी हड़ताल अभी तक जारी है और जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मान लेगी इस प्रकार के प्रदर्शन होते रहेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि वह तालमेल कमेटी के आहवान पर हड़ताल पर अडिग हैं। कर्मचारी नेहरू पार्क से चले ओर शहर के बीचों-बीच प्रदर्शन करते हुए न्यायिक परिसर पहुंचे। हड़ताल में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसकेएस के ब्लॉक प्रधान इन्द्र सिंह श्योकंद ने कहा कि सरकार उनकी मांगों दबाना चाहती है। लेकिन कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे, जब तक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती है उनके संगठन द्वारा इस प्रकार की हड़ताल व प्रदर्शन करते रहेगें। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कर्मचारी कई बार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व धरने दे सके हैं। सरकार कर्मचारियों को दबाना चाहती है। जिसे कर्मचारी कतई बर्दाश्त नहीं क रेगें।