पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरैण कलां में क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

फरैण कलां में क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना - फरैण कलां गांव में युवा क्रिकेट क्लब की ओर से 3 दिवसीय टेनिस बॉल प्रतियोगिता का आयोजन 24 जनवरी से नई अनाज मंडी में किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन गांव के सरपंच मदन सिंह करेंगे व समापन समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में ग्रामीण हल्का प्रधान राजेश अम्ब सर उपस्थित रहेगें। क्लब कप्तान कुलदीप नेहरा ने बताया कि टीम एक पंचायत की होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उनके क्लब द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं समय-समय पर करवाई जाती है और मेधावी खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाता है।