जय सिरसा लोकसभा यात्रा २८ फरवरी से
नरवाना - कांग्रेसी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव कल्याण धमतान गांव में बुधवार देर शाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। संजीव कल्याण ने मीटिंग में धमतान गांव के चलने वाली जय सिरसा लोकसभा यात्रा पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 28 फरवरी को धमतान गांव से शुरू होगी व 11 दिन बाद 7 फरवरी को सिरसा के भगत सिंह चौक पर पूरी होगी व इस यात्रा की अध्यक्षता सिरसा के सांसद अशोक तंवर करेंगे। धमतान गांव में इस यात्रा का स्वागत करने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं की दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से 30 जनवरी तक धमतान साहिब गांव में ही केन्द्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा तीन दिवसीय सूचना मेला भी आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस ने जो विकास कार्य करवाए हैं, उन्हीं विकास कार्यों को देखते हुए देश व प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर उनके साथ प्रधान कृष्ण शर्मा धमतान, एडवोकेट सुलेख रंगा, रामकला नम्बरदार, नफेसिंह जांगड़ा, जयबीर, महबूब खान, राजेन्द्र, नसीब खान, राजेन्द्र ,रघबीर फौजी, मास्टर बलवान आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।