पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायर्ड कर्मी और अधिकारी करेंगे अनदेखी पर आंदोलन : किताब सिंह

रिटायर्ड कर्मी और अधिकारी करेंगे अनदेखी पर आंदोलन : किताब सिंह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जींद
सेवानिवृत्त कर्मचारी और अधिकारी एसोसिएशन द्वारा मांगों को लेकर 28 जनवरी को शहर में प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
एसोसिएशन जिला संयोजक किताब सिंह भनवाला ने कहा कि उन्होंने कहा का हरियाणा सरकार प्रदेश में रह रहे तीन लाख से \\\'यादा सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों की जो अनदेखी कर रही है, उसे कदापि सहन नहीं किया जाएगा। इसलिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता इख्तियार कर लिया है। इस आंदोलन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जो 28 जनवरी को किये जाने वाले प्रदर्शन के लिए अधिक से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जोडऩे का काम करेगी। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर 24 को पिल्लूखेड़ा में पहली बैठक होगी। उसके बाद , सफीदों, 25 को जुलाना तथा 26 को नरवाना में ब्लॉक स्तर की बैठकें होंगी। भनवाला ने बताया कि इन बैठकों में बड़ी संख्या में रिटायर्ड अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे।