पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज नेता जी की सख्त जरुरत

आज नेता जी की सख्त जरुरत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जींद/सफीदों
देश को आजाद करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 117 वीं जयंती पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए और उन्हें शिद्दत से याद किया गया।
इस मौके पर राजीव गांधी कम्प्यूटर सेंटर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संस्था के निदेशक दलजीत सिंह ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर दलजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेता जी ने आजादी की लड़ाई के लिए जो संघर्ष किया था उसको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। आज के बदलते परिवेश में ऐसे संघर्षशील नेता की जरूरत आज भी महसूस होती है। उन्होंने कहा कि उ\\\'जवल व्यक्तित्व के धनी नेता जी के अपनाए रास्ते पर चलते हुए हर व्यक्ति को अपने हक के लिए संघर्ष करने क ो हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नेता जी के व्यक्तित्व से प्रेरित किया। इस अवसर पर सेंटर की अध्यापिका प्रीति शर्मा व विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।