ट्रक की टक्कर, २ की मौत
भास्कर न्यज - जींद
मनोहरपुर के नजदीक एक ट्रक चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए जींद के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाइक पर थे सवार
गांव पिंडारा निवासी रघुबीर ((55)), प्रवीण((18)) तथा गांव अतरा, जिला बांधा ((यू.पी.))निवासी अखिलेश ((22)) व अमित ((20)) लोहचब स्थित ईंट भट्ठे पर काम करते थे। बुधवार दोपहर को चारों एक बाइक पर सवार होकर लोहचब से पिंडारा की तरफ आ रहे थे। बाइक सवार प्रवीण व अमित की मौके पर ही मौत हो गई व अखिलेश व रघुबीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।