बिजली बाधित करने पर मामला दर्ज
जींद - हांसी रोड स्थित बिजली सब स्टेशन तथा कैथल रोड की बिजली आपूर्ति बाधित करने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के मामला दर्ज किया है।
बिजली निगम के एसडीओ राजेंद्र ढांडा ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने पावर हाउस कॉलोनी से बिजली आपूर्ति को बाधित कर दिया। इससे पावर हाऊस से संबंधित क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। कैथल रोड पर भी कुछ लोगों ने बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। शहर थाना पुलिस ने एसडीओ राजेंद्र ढांडा की शिकायत पर केस दर्ज किया है।