पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक माह से रुका है नरवाना बाईपास का निर्माण

एक माह से रुका है नरवाना बाईपास का निर्माण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - उचाना
नरवाना पुराने बाईपास का निर्माण कार्य करीब एक माह से रुके होने की वजह से यहां स्थित दुकानों के मालिकों, वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां उबड़-खाबड़ हो चुकी सड़क से परेशान दुकानदारों, वाहन चालकों को नए सिरे से निर्माण होने से समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी थी।यहां करीब चार महीनों से निर्माण कार्य चल रहा था।
आज भी दुकानदारों, वाहन चालकों को सड़क के निर्माण का इंतजार रहा है। यहां कुछ रास्ते का निर्माण हो चुका है, जबकि आधे से अधिक रास्ते में निर्माण के लिए रोड़ा डाला गया है।वाहन चालक, दुकानदार कई बार निर्माण कार्य में तेजी की मांग कर चुके है लेकिन निर्माण कार्य में तेजी नहीं हो रही है।
खराब हो रहे वाहनों के स्पेयर पाटर््स : दुकानदार जयभगवान, बलवान, सुभाष ने कहा कि यहां सड़क निर्माण के लिए रोड़ा डाला गया है, लेकिन निर्माण कार्य कई दिनों से अधर में है। वाहन चालक रामचंद्र, बीरबल, राजबीर ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए डाली गई सामग्री के चलते आवागमन के चलते वाहनों के स्पेयर पाट्र्स में नुकसान हो रहा है।
सड़क पर डाले गए रोड़े से कई बार नुकीले पत्थर टायर के नीचे आकर दुकानों में चले जाते हैं, जिससे दुकानदारों के साथ उनका झगड़ा होता है। यहां जल्द से जल्द सड़क का निर्माण बीएंडआर विभाग द्वारा कार्य में तेजी लाकर सड़क का निर्माण करना चाहिए।




फरवरी में शुरू होगा काम

॥बरसात की वजह से सड़क बनाने का काम बंद है। इन दिनों तापमान कम होने के चलते सड़क का निर्माण नहीं हो सकता है। फरवरी माह में सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

राजीव जैन, एसडीओ, बीएंडआर, नरवाना।