- Hindi News
- ऑनर किलिंग के खिलाफ एक साथ उठे हजारों हाथ
ऑनर किलिंग के खिलाफ एक साथ उठे हजारों हाथ
भास्कर न्यूज - जुलाना
समाज में ऑनर किलिंग जैसी बढ़ रही बुराई रोकने को लेकर शुक्रवार को बीबीपुर गांव में पहली ग्राम सभा की बैठक हुई। गांव में नवनिर्मित महिला चबूतरे पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता गांव के सरपंच सुनील जागलान ने की।
बैठक में गांव के अनेक महिला एवं पुरुषों के अलावा युवाओं ने भी भाग लिया। ग्राम सभा की इस बैठक में अभिभावकों के साथ युवाओं ने भी ऑनर किलिंग पर रोक लगाने की मांग करते हुए खुद भी इसे रोकने की शपथ ली। सभी ने ऑनर किलिंग को छोटी सोच की देन बताया। साथ ही कहा कि समाज से ऐसी बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए।