पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली को हरा जीता था हैंडबॉल का फाइनल

दिल्ली को हरा जीता था हैंडबॉल का फाइनल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना - एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हैंडबॉल खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर परचम फहराया है। विद्यालय के प्राचार्य दिनेश गोयल ने बताया की स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पायका प्रतियोगिता का आयोजन नवदीप स्टेडियम में 19-22 फरवरी को किया गया था।
इसमें विद्यालय के तीन छात्र भूपेंद्र, विकास व राजेश ने हरियाणा की टीम की तरफ से खेलते हुए फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने दिल्ली की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसी प्रकार विद्यालय की छात्रा सीता व दर्शन ने हरियाणा गल्र्स टीम में खेलते हुए राष्ट्रीय स्तर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सफलता पर विजेताओं को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक कमेटी के प्रधान भारतभूषण, मैनेजर रोशनलाल मित्तल व चंद्रभान मोर ने खिलाडिय़ों व इनके प्रशिक्षक जगमिन्द्र श्योकंद व रोहताश शर्मा को बधाई दी।