छात्रवृत्ति में १०वीं की काजल प्रथम
नरवाना - प्राइवेट स्कूल संचालकों द्वारा शिव शिशु हाईस्कूल नरवाना में आठवीं व 10वीं की छात्रवृत्ति प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर पर आयोजित की गई। परीक्षा में लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें डिलाइट हाई स्कूल ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा में डिलाइट स्कूल की काजल ने प्रथम, प्रवीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि यशोदा देवी मैमोरियल हाई स्कूल उझाना की रीतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठवीं कक्षा में डिलाइट स्कूल के जतिन ने प्रथम एवं प्रीति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि शिव शिशु हाई स्कूल की महक ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को अध्यापकों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राइवेट स्कूल संघ के सचिव सतीश कुमार ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं से बच्चों के बौद्घिक विकास में वृद्वि होती है। ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाना चाहिए।