- Hindi News
- गड्ढे से बचने में डिवाइडर पर चढ़ गया ट्रक
गड्ढे से बचने में डिवाइडर पर चढ़ गया ट्रक
नरवाना - दिल्ली-पटियाला रोड पर नरवाना बस स्टैंड के सामने रोड के बीचोंबीच बना गड्ढा हादसों का सबब बना है। रोड पर बरसात का पानी खड़ा होने के कारण यह गढ्डा वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। गुरुवार रात एक ट्रक ड्राइवर ने गड्ढे से बचने के लिए अपने ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। जिससे चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। गुरनाम, रवीस, फूल चाय वाला, प्रतीक, ज्योति आदि शहरवासियों ने बताया कि इस गड्ढे से और भी बड़े हादसे हो सकते हैं, प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।