कांग्रेस से प्रदेश की जनता तंग : नैन
नरवाना - प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सफाया पूरी तरह तय है। कांग्रेस सरकार अपनी आखिरी सांसें गिन रही है। कांग्रेस सरकार की जनविरोधी एवं भ्रष्टाचारी नीतियों से प्रदेश की जनता का मोहभंग हो चुका है। यह बात युवा इनेलो हल्का प्रधान बिट्टू नैन ने अपने बयान में कहीं। प्रदेश में आने वाला समय इनेलो का होगा। इस मौके पर उनके साथ चरणजीत मिर्धा, सुनील सोनी, पवन नैन, विशाल मिर्धा, विजय फुलियां, अनूप आदि मौजूद थे।