- Hindi News
- अब बेटी होने पर भी कुंआ पूजन होना गर्व की बात : शीतल
अब बेटी होने पर भी कुंआ पूजन होना गर्व की बात : शीतल
बेटा-बेटी को समान रूप से देखने का किया आह्वान
नरवाना - बचपन प्ले स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रिंसिपल शीतल ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज पूरे देश में बालिका दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी को बेटियों के महत्व का पता है। फिर भी कुछ जगहों पर बेटा-बेटी में भेदभाव किया जा रहा है। समाज को चाहिए कि बेटा-बेटी को समान रूप से देखना चाहिए। उन्होंने बताया कि पहले बेटा होने पर ही कुआं पूजन किया जाता था, लेकिन अब समाज में बेटी के जन्म पर भी कुआं पूजन किया जाता है, जो बड़े गर्व की बात है। लोगों को पता होना चाहिए कि बेटियों के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। सरकार ने भी लड़कियों के लिए अनेक योजनाएं चला रखी हैं। चाहे पढ़ाई का क्षेत्र हो या फिर खेलकूद, किसी भी क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से पीछे नहीं हैं। इस दौरान इन्दू, सोनिया, नीना, पूजा, शीला, सविता आदि उपस्थित थीं।