पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाम लगाने, पथराव व तोडफ़ोड़ करने पर 200 के खिलाफ केस दर्ज

जाम लगाने, पथराव व तोडफ़ोड़ करने पर 200 के खिलाफ केस दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - शहर में सफीदों गेट के समीप बिजली-पानी की समस्या को लेकर गुरुवार देर शाम को सड़क पर उतरे लोगों द्वारा पुलिस झड़प के बाद पुलिस पीसीआर गाड़ी फूंकने, रास्ता रोकने, पुलिस पर पथराव करने, जानलेवा हमला करने व तोडफ़ोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने मामले में शहर थाना पुलिस ने 8 लोगों को नामजद करते हुए 200 अन्य के खिलाफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के तहत समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों सज्जन कश्यप व अमित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पीसीआर नंबर चार के चालक सिपाही नरेंद्र सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सफीदों गेट पर जाम लगने की सूचना पाकर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस कर्मी जाम लगा रहे लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि उसी दौरान लोगों ने पथराव कर दिया और पीसीआर चार में आग लगा दी। पथराव के दौरान पुलिस कर्मचारियों को भी चोटें आई। शहर थाना सिपाही नरेंद्र की शिकायत पर शहर पुलिस ने जयसिंह सैनी, सज्जन कश्यप, दिलबाग उर्फ काकू, मोहित शर्मा, ओम, सन्नी अरोड़ा, अमित गोयल, संदीप को नामजद कर 200 अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सज्जन कश्यप तथा अमित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।




२४ अप्रैल के अंक में प्रकाशित खबर

पुलिस ने 200 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट 1984 के नेशनल हाईवे रोकने पर सेक्शन 8 व 8ए के, प्रॉपर्टी एक्ट की धारा तीन के तहत विभिन्न धाराएं जोड़ी हैं।



आरोपियों पर इन धाराओं के तहत केस दर्ज

पुलिस ने गुरुवार देर शाम को पुलिस की गाड़ी फूंकने, जानलेवा हमला कर कर्मचारियों व अधिकारियों को चोट पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, राष्ट्रीय राजमार्ग रोकने आदि के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को नामजद करते हुए करीब 200 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों सज्जन कश्यप व अमित को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भिजवा दिया।

-धर्मबीर सिंह पूनिया, डीएसपी, जींद

पुलिस ने आठ लोगों को किया नामजद, दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा

धारा केस

147-उपद्रव करना

149-गैरकानूनी जमावड़ा

112-दंगे के लिए उकसाना

283-पब्लिक रास्ते में रुकावट डालना

291-पब्लिक डिस्टर्ब करना

307-जानलेवा हमला करना

435-आगजनी से नुकसान

पहुंचाना

332-सरकारी कर्मचारी

को डयूटी के दौरान

चोट पहुंचाना

353-सरकारी कर्मचारी को

 डयूटी में बाधा डालने के लिए क्रिमिनल फोर्स करना

186-ड्यूटी में रुकावट

341-जबरदस्ती बंधक बनाना

427-प्रॉपर्टी को नुकसान

पहुंचाना

इन धाराओं में केस