पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय पायका में एसडी की छात्राओं ने जीता गोल्ड

राष्ट्रीय पायका में एसडी की छात्राओं ने जीता गोल्ड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च फाइनल में पंजाब की टीम को २०-७ से दी थी मात
भास्कर न्यूज - जींद
एसडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की खिलाड़ी छात्राओं ने 6वीं राष्ट्रीय पायका खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को विजेता खिलाडिय़ों को स्कूल की प्रशासक एवं एसडीएम अमृता सिंह सिवाच व प्राचार्य आरके सिंह ने नगद राशि से पुरस्कृत किया और इस उपलब्धि पर खिलाडिय़ों, टीम कोच सतबीर सिंह खटकड़ व एसपी भटनागर को बधाई दी।
19 से 22 जनवरी तक नरवाना के नवदीप स्टेडियम में हुई 6वीं राष्ट्रीय पायका खेल प्रतियोगिता में आयुवर्ग 16 में स्कूल की चार खिलाड़ी कैप्टन प्रीति, साक्षी, श्वेता तथा सिमरन ने टीम को फाइनल मैच में पंजाब टीम को हराकर 20-7 के अंतर से हराने में हरियाणा की टीम को जीत दिलाई। स्कूल प्रशासक एवं एसडीएम अमृता सिवाच ने इस मौके पर कहा कि स्कूल की होनहार बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। इस पर स्कूल प्रशासन को गर्व है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इन मेधावी खिलाडिय़ों से प्रेरणा लेकर शिक्षा व खेलों के लिए अधिक मेहनत करने का आह्वान किया।