पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल खत्म, फिर भी नहीं मिली बिजली पानी, जींद कैथल रोड को जाम किया

हड़ताल खत्म, फिर भी नहीं मिली बिजली-पानी, जींद-कैथल रोड को जाम किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - जींद-कैथल मार्ग पर गांव अमरेहड़ी बस स्टैंड पर शुक्रवार सुबह बिजली, पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जींद-कैथल मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले चार दिनों से बिजली पानी नसीब नहीं हुआ। जाम लगने की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी रोहताश ढुल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को बिजली, पानी की बहाली का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग पौना घंटे लगे जाम के कारण वाहन चालकों व अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव अमरेहड़ी के लोगों का शुक्रवार सुबह उस समय गुस्सा फूट पड़ा जब पांचवे दिन भी बिजली, पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई। गुस्साए लोग बस स्टैंड पर आ गए और जींद-कैथल मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। इससे पहले गुरुवार रात को भी ग्रामीणों ने जींद-कैथल मार्ग को बाधित कर दिया था और रोडवेज बस के शीशे तोड़ दिए थे। देर रात को पुलिस जाम खुलवाने में सफल हो गई थी, लेकिन शुक्रवार सुबह फिर से लोग सड़क पर आ गए। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले पांच दिनों से बिजली, पानी की आपूर्ति ठप है। कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी उनके गांव की बिजली आपूर्ति को बहाल नहीं किया गया है। जाम लगने की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी रोहताश ढुल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बिजली, पानी की आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया, जिसके बाद ग्रामीण जाम खोलने को राजी हो गए।