- Hindi News
- दुकानों से भरे घी व खाद्य सामग्री के सैंपल
दुकानों से भरे घी व खाद्य सामग्री के सैंपल
जींद - स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को घी, वनस्पति ऑयल व अन्य खाद्य सामग्रियों की दुकानों पर छापा मारकर खाद्य सामग्री के 6 सैंपल भरे और जांच के लिए लेबोरेट्री भेज दिया। इसके अलावा स्वास्थ्य अमले ने खाद्य सामग्री के दुकानदारों के लाइसेंस तथा पंजीकरण की भी छानबीन की तथा दुकानदारों को पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग के फूड इंस्पेक्टर एनडी शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफीदों गेट पर खाद्य सामग्री की दुकानों पर छापा मारा। टीम में विभाग के अजायब सिंह, सहायक बलजोर सिंह भी शामिल हुए। टीम ने खाद्य वस्तुओं के निरीक्षण के अलावा घी, वनस्पति ऑयल के सैंपल भी भरे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकानदारों को चेताया कि खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता सही होनी चाहिए। इसके अलावा टीम ने दुकानदारों के लाइसेंस तथा पंजीकरण की भी जांच की। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों का पंजीकरण अवश्य कराएं और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखें।