- Hindi News
- अब तक बने विधायकों ने की हलके की अनदेखी : सुधीर
अब तक बने विधायकों ने की हलके की अनदेखी : सुधीर
जींद - मतदाता जागृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष सुधीर गौतम ने शुक्रवार को अपने चुनावी घोषणा पत्र के साथ कोर्ट परिसर में वकीलों से संपर्क किया। इसमें गौतम ने जींद विधानसभा के साथ की जा रही अनदेखी व भेदभाव के बारे में अवगत कराया और चुनाव जीतने पर उनके द्वारा बनाए गए घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी।
गौतम ने कहा कि आज तक जितने भी विधायक इस विधानसभा से बने हैं उन्होंने इस हलके की अनदेखी की है। अगर जींद के विकास के बारे में सोचते तो जींद विकास के मामले में इतना नहीं पिछड़ता है। आज जींद हलके की जनता को न तो रोजगार मिल रहा है और न ही बेहतर शिक्षा। किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा का अहम योगदान होता है, लेकिन जींद जिले में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।
स्कूलों में न तो बच्चों को मूलभूत सुविधाएं मिल रही है और न ही पढ़ाने के लिए बेहतर विकल्प। ऐसे में युवाओं को बढ़ते प्रतिस्पर्धा के युग में पिछड़ रहा है, दूसरा राजनीति तौर पर अनदेखी होने के कारण उनको रोजगार नहीं मिल रहा है। जींद में कोई ऐसा सरकार या गैर सरकारी चिकित्सा संस्थान नहीं है। जिससे हृदय रोग, कैंसर आदि गंभीर रोगों का इलाज की सुविधा उपलब्ध हो। इस अवसर पर प्रदीप भारद्वाज, ओमबीर श्योकंद, हरिओम एडवोकेट, एडवोकेट प्रदीप गालव, एडवोकेट मनोज, जयभगवान सैनी, राजेश, सुमित ग्रोवर मौजूद थे।
मतदाता जागृति को वकीलों के बीच पहुंचे गौतम