- Hindi News
- पेंटिंग व कविताओं से दिया बालिका को बचाने का संदेश
पेंटिंग व कविताओं से दिया बालिका को बचाने का संदेश
जींद - जिले कर सामाजिक संस्थाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर बाल दिवस मनाया गया। बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल मलिक ने बालिकाओं को लिए उनके भविष्य कल्याण के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर विपिन शर्मा, नवनीत कुंडू आदि मौजूद रहे।
महर्षि स्कूल में मनाया बालिका दिवस
महर्षि विद्या मंदिर में बालिका दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सतीश सुलेख व साहित्यकार नरेंद्र अत्री ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि औरत शब्द जिसकी व्याख्या करना भी कठिन है। वह अपनी मां, बहन, पत्नी आदि सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती है। फिर भी इस त्याग, तपस्या की प्रतिमूर्ति को समाज में नीचा व कमजोर माना जाता है। यह धारण खत्म होनी चाहिए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पेंटिंग, कविताओं के माध्यम से बालिकाओं को बचाने का संदेश दिया। प्रिंसिपल अनिता शर्मा ने अपने संबोधन में कन्या भ्रूण हत्या को देश व समाज के लिए काफी घातक बताते हुए समाज के हर नागरिक को इस बुराई को रोकने में सहयोग देने की बात कही।
कई छात्राओं को माफ की जाती है फीस
डीएन मॉडल स्कूल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक वीरेंद्र ढिल्लो ने बताया कि बालिका दिवस पर सरकार द्वारा छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए कई मेधावी छात्राओं की फीस माफी की जाती है ताकि छात्राएं पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर छात्रा सोनम ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।