- Hindi News
- तैयारियां पूरी, कल ९:५८ बजे फहरेगा तिरंगा
तैयारियां पूरी, कल ९:५८ बजे फहरेगा तिरंगा
भास्कर न्यूज - जींद
२६ जनवरी को स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में मनाए जाने वाले 65वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को फाइनल टच दिया गया। इस बार राज्य की मुख्य संसदीय सचिव अनिता यादव गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। शुक्रवार को डीसी राजीव रतन, एसपी बलवान सिंह राणा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का अवलोकन किया।
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने मैदान की साज सजा, मंच सजावट, आमंत्रित व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था, कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के बैठने जैसी व्यवस्था का मुआयना किया। इस दौरान एडीसी जयबीर सिंह आर्य, एसडीएम अमृता सिवाच, जिला परिषद के डिप्टी सीईओ चांदराम शर्मा , जिला शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह मलिक, तहसीलदार मातूराम नेहरा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीपी श्योराण भी मौजूद थे।
ये होंगे कार्यक्रम
परेड में डीएसपी आदर्श दीप सिंह की अगुवाई में 9 टुकडिय़ां भाग ले रही हैं। दो टुकडिय़ां हरियाणा पुलिस की हैं। एक का नेतृत्व सुरेन्द्र कुमार एसआई कर रहे हैं, जबकि महिला टुकड़ी का नेतृत्व मुकेश रानी एएसआई करेंगी। होम गार्ड टुकड़ी का नेतृत्व रघुबीर सिंह, एनसीसी सीनियर डिवीजन की दो टुकडिय़ां भाग ले रही है। दोनों टुकडिय़ां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की है। इन टुकडिय़ों का नेतृत्व अंडर सीनियर ऑफिसर प्रवीन मोर व कुमारी सुमन पांचाल कर रही है।
एनसीसी जूनियर में विकास महला के नेतृत्व वाली जवाहर नवोदय विद्यालय की टुकड़ी है, सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्काउट की एक टुकड़ी जिसका नेतृत्व सोमबीर कर रहें हैं व जवाहर नवोदय विद्यालय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाइड की दो टुकडिय़ां भाग ले रही हैं, जिनका नेतृत्व कुमारी निधि व मोनिका कर रही हैं। मार्च पास्ट में मोती लाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बैंड ने सैन्य परम्परा के अनुरूप रिहर्सल के दौरान मधुर धुन बिखेरी। एसडी स्कूल के बैण्ड के साथ पीटी का प्रदर्शन हुआ। पीटी प्रदर्शन में 20 स्कूलों के 2 हजार बच्चे भाग ले रहें है। डंबल की प्रस्तुति गुरुकुल विद्यापीठ पाण्डू पिंडारा तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडेला की छात्राओं द्वारा लेजियम की प्रस्तुति रखी जाएगी। - पेज १८ भी देखें
यह रहेगा ड्रेस कोड
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठ अधिकारियों के लिए बंद गले का काला सूट तथा स्कूली बच्चों व शिक्षकों के लिए सफेद रंग ड्रेस कोड में शामिल है। समारोह के अवसर पर जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों व समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।