पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच को प्रदर्शन करेंगे मजदूर

पांच को प्रदर्शन करेंगे मजदूर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - प्रदेश के निर्माण मजदूर पांच फरवरी को पंचकूला निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। यूनियन के जिला सचिव कश्मीर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि श्रमायुक्त हरियाणा ने यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ भी नहीं मिला। यूनियन के साथ 23 अगस्त को जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उन्हें लागू करने को लेकर भी विभाग ने कोई प्रयाय नहीं किया है। मजदूरों को दी जाने वाली सुविधाओं को पूरा करने का भी प्रयास नहीं किया गया है, जिसके चलते पांच फरवरी को पंचकूला में बोर्ड कार्यालय पर पड़ाव डालने का फैसला लिया गया है।