पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूथों पर मनेगा मतदाता दिवस

बूथों पर मनेगा मतदाता दिवस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर प्रत्येक बूथ पर मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में उचाना कलां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 200 बूथ लेवल अधिकारियों की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला राजस्व अधिकारी अमीचंद सैनी ने की। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी ने उचाना विधान सभा के 5514 नए बने मतदाता पहचान पत्र बूथ लेवल अधिकारियों को सौपें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मतदाता दिवस का आयोजन कर ये नए मतदाता पहचान पत्र वितरित किये जाने चाहिए।