पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कठिन परिश्रम कर प्राप्त करें लक्ष्य : शर्मा

कठिन परिश्रम कर प्राप्त करें लक्ष्य : शर्मा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जींद
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कॉलेज स्तर पर बने लीगल क्लब का वार्षिक कार्यक्रम कराया गया। इसमें विभिन्न कॉलेजों में बनाए गए लीगल क्लब के विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरलीन ए. शर्मा ने की। इस दौरान लीगल क्लब विद्यार्थियों में प्रस्ताव लेखन, नारा लेखन इत्यादि पर प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में भी विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में हिन्दू कन्या महाविद्यालय की निशु ने प्रेरक कविता सुनाई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश श्योराण, उपप्राचार्य वेद प्रकाश शर्मा, व राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य ओपी जैन उपस्थित थे।